फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नौबस्ता थाने के शौचालय में आरोपी ने पीया टॉयलेट क्लीनर, सिपाही-दरोगा निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 19 Aug 2026 10:11 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता थाने में प्रेम प्रसंग के मामले में पकड़े गए युवक ने थाने के बाथरूम में रखा तेजाब पी लिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और उसे आनन-फानन में हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घर के बाहर बैठी पुलिस और मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की निगरानी में बैठाए गए सरसौल महौली निवासी आशीष द्विवेदी ने मंगलवार की रात नौबस्ता थाने के शौचालय में टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे हैलट ले गई जहां आईसीयू में भर्ती है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी साउथ ने नौबस्ता थाने के एक दरोगा आशीष गौड़ और हेड कांस्टेबल अरविंद को निलंबित कर दिया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल का कहना है कि जांच की जा रही है। यदि किसी और की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

">http://


नौबस्ता निवासी एक महिला के ससुर ने मंगलवार शाम पुलिस को बताया कि आशीष द्विवेदी उनकी बहू को फोन कर अश्लील बातें करता है। बात न करने पर धमकी देता है। पुलिस ने फोन नंबर की जांच की तो वह आशीष के दोस्त सहज सिंह उर्फ शिवा का निकला। नौबस्ता पुलिस ने दोनों को फोन कर थाने बुलाया लेकिन वे नहीं गए। रात 11 बजे के बाद आशीष और सहज नशे की हालत में नौबस्ता थाने पहुंचे। दोनों ने थाने के बाहर बाइक खड़ी की और भीतर जाकर सिपाहियों को धमकाना शुरू कर दिया। इस पर दोनों की सिपाहियों से नोकझोंक भी हुई। किसी तरह पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंची। दोनों ने वहां के डॉक्टरों के साथ अभद्रता की।

 

इसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने लाकर कार्यालय में बैठा दिया। कुछ देर बाद आशीष ने शौचालय जाने की बात कही। सिपाही उसे पुलिस कर्मियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शौचालय में ले गए। भीतर दाखिल होते ही आशीष ने वहां रखे टॉयलेट क्लीनर की बोतल उठाई और पीने लगा। शौचालय का आधा दरवाजा खुला होने से सिपाही की नजर उस पर पड़ गई तो उसके हाथ से बोतल छीन ली।

आशीष को पहले नजदीक के अस्पताल और फिर हैलट ले जाया गया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी भी हैलट पहुंचे। रात भर चले इलाज के बाद बुधवार सुबह आशीष को आईसीयू में भर्ती कराया गया। डीसीपी साउथ ने बताया कि थाने के रात्रि अधिकारी आशीष और हेड कांस्टेबल अरविंद को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल आशीष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 
विज्ञापन

हद हो गई... मोबाइल नंबर के खिलाफ अश्लीलता व धमकाने की रिपोर्ट
मामले में पुलिस की लिखापढ़ी किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने विवाहिता के ससुर की तहरीर पर रिपोर्ट तो दर्ज की लेकिन किसी आरोपी के खिलाफ नहीं बल्कि उस मोबाइल नंबर के खिलाफ की जिससे फोन किया जाता था। दोनों ने नशे में धुत होकर थाने में पुलिस कर्मियों को धमकाया। अस्पताल में डॉक्टरों से अभद्रता की और फिर टॉयलेट क्लीनर पीकर पुलिस को आफत में डाल दिया। इसके बाद भी पुलिस ने अब तक लिखापढ़ी में सिर्फ मोबाइल नंबर को ही रखा है। इस बारे में डीसीपी का कहना है कि विवाहिता के परिजन की तहरीर के आधार पर ही सहज के मोबाइल नंबर के खिलाफ धमकाने और अश्लीलता की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें