फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: ‘शिक्षकों की कमी और खराब भोजन’, नाराज छात्रों का  प्रदर्शन, वाहनों की लगी लंबी कतारें, पुलिस बल तैनात

Wed, 19 Aug 2026 09:03 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: हसनगंज-न्योतनी नगर पंचायत स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने खराब भोजन, पेयजल समस्या, शिक्षकों की कमी और प्रधानाचार्य के गलत व्यवहार से नाराज होकर मोहान चौराहे पर जाम लगा दिया। छात्र हाथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए और समाज कल्याण विभाग के मंत्री को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
उन्नाव में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में हसनगंज न्योतनी नगर पंचायत में संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने खराब भोजन पेयजल व्यवस्था सही न होने प्रधानाचार्य के गलत व्यवहार और शिक्षकों की कमी के चलते मोहान चौराहे पर जाम लगा दिया। समाज कल्याण के अधिकारी दो सीओ, एडीएम, एसडीएम, छात्रों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन






जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्र बुधवार सुबह छह बजे हाथों में तख्तियां लेकर मोहान चौराहे पहुंचे और जाम लगा दिया। छात्रों में सचिन चौधरी,अभिनेष, अर्जुन, फतेह खान, अविचल, आयुष अनूप नितिन, आर्यन ओम, अनुराग, गौरव वर्मा, संजीवन, चंद्र कांत अंकित आदि छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल में खाना गुणवत्तापूर्ण नहीं मिलता है,  पेयजल की व्यवस्था भी सही नहीं है। 

विज्ञापन
Trending Videos

उन्नाव में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचने से यातायात बाधित
छात्रों के प्रति प्रधानाचार्य वंदना का व्यवहार भी अच्छा नहीं है। साथ ही, शिक्षकों की कमी से पढ़ाई पर इसका असर पड़ रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर छात्र धरने पर बैठे हैं। सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचने से यातायात बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाल शरद कुमार, सीओ तेज बहादुर सिंह, अजगैन, सोहरामऊ और पुरवा पुलिस सीओ अरविंद चौरसिया, एडीएम सहित एसडीएम के साथ पहुंची।
विज्ञापन

उन्नाव में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
छात्र समाज कल्याण विभाग के मंत्री को बुलाने पर अड़े
समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी पहुंचे हैं, वह छात्रों से बात कर रहे हैं। पुलिस और समाज कल्याण के अधिकारियों ने समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन छात्र मांग पूरी न होने तक धरने पर बैठने की बात पर अड़े हैं। छात्रों का कहना है कि भोजन और पेयजल व्यवस्था काफी समय से गड़बड़ चल रही है। कई बार प्रधानाचार्य से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्र समाज कल्याण विभाग के मंत्री को बुलाने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें