Kanpur News: कानपुर योगासन चैंपियनशिप-2026 में शहर के 18 विद्यालयों के 200 से अधिक बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल व कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने आर्टिस्टिक योगासन और ग्रुप योगासन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
कानपुर योगासन चैंपियनशिप-2026 में शहर के 18 स्कूलों के 200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने योगासन के विभिन्न रूपों का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने आर्टिस्टिक योगासन और ग्रुप योगासन में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
उनकी शारीरिक क्षमता, संतुलन, लचीलेपन और योग के प्रति समर्पण ने दर्शकों को प्रभावित किया। ग्रुप योगासन में बच्चों के आपसी तालमेल और सामूहिक प्रस्तुति ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को योग के प्रति जागरूक करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया।