फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 20 दिन से मुरारीलाल अस्पताल की एक्सरे मशीनें खराब, हैलट रेफर हो रहे मरीज, विभागाध्यक्ष ने कही ये बात

Tue, 28 Jul 2026 10:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल में पिछले 20 दिनों से दोनों एक्सरे मशीनें खराब पड़ी हैं, जिससे ओपीडी में आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट अस्पताल में 20 दिन से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। रोगियों को हैलट रेफर किया जा रहा है। कई रोगी मजबूरी में बाहर से भी एक्सरे कराने को मजबूर हैं। चेस्ट और टीबी रोग अस्पताल की ओपीडी में आने वाले हर नए रोगी के एक्सरे कराने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन

यहां रोजाना औसतन 50-60 एक्सरे हो रहे थे। अस्पताल में संचालित दोनों मशीनें खराब होने से ये एक्सरे बंद हो गए। विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों एक्सरे मशीनें खराब हैं। इसकी सूचना जैम पोर्टल के माध्यम से कर दी गई है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में मशीनें ठीक हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें