फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा, बिजली और पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

Tue, 28 Jul 2026 08:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर में स्कूली छात्रों ने विद्यालय की अव्यवस्थाओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से बिजली और शुद्ध पेयजल न मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, और मांगें पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
किशनपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के सर्वोदय इंटर कॉलेज, किशनपुर में स्कूली छात्रों ने विद्यालय की अव्यवस्थित व्यवस्थाओं के विरोध में स्कूल स्टाफ और अध्यापकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में लंबे समय से बिजली और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

विज्ञापन



">http://
विज्ञापन



इससे पढ़ाई और दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली की नियमित आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें