फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएमओ कार्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन पर कार्यशाला, CMO बोले- 2021 टीमें फाइलेरिया की दवा वितरित करेंगी

Fri, 08 Aug 2025 05:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएमओ कार्यालय में आयोजित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यशाला में, लोगों को क्यूलेक्स मच्छर से होने वाली बीमारी से बचाव के तरीके बताए गए। 
विज्ञापन
फाइलेरिया उन्मूलन पर कार्यशाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के रामादेवी स्थित सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में फाइलेरिया से बचाव और इसके इलाज पर चर्चा हुई। कार्यशाला में यह बताया गया कि फाइलेरिया से बचने के लिए अपने आसपास गंदगी और जलभराव नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि यहीं पर मच्छर पनपते हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की 2021 टीमें घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा देंगी। ये दवाएं सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त मिलेंगी। सीएमओ हरी दत्त नेमी ने बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। यह बीमारी शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है, जिससे हाथीपांव, सूखी खांसी, महिलाओं के स्तन में सूजन और हाइड्रोसील जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें