Kanpur News: दीप टॉकीज के बाहर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया। इस अभियान में जेसीबी का इस्तेमाल कर सड़क के दोनों ओर से अवैध कब्जे तोड़े गए।
कानपुर में अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में दीप टॉकीज के बाहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर सड़क के दोनों ओर से अवैध कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन
दीप सिनेमा के बाहर बना हुआ एक सिक्योरिटी गार्ड रूम भी इस अभियान के तहत तोड़ दिया गया। नगर निगम की टीम ने सड़क पर फैला हुआ अवैध कब्जा और अन्य अतिक्रमण भी हटाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़कों को साफ करना और यातायात को सुगम बनाना है।