फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सावन के पहले सोमवार पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम, गंगा घाट-शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 14 Jul 2025 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सावन के पहले सोमवार पर कानपुर के गंगा घाटों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्त भोर से ही गंगा स्नान और जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। पुलिस और गोताखोरों की तैनाती के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
सावन सोमवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार को ड्योढी घाट, नजफगढ़ घाट और डोमनपुर गंगा घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही हजारों की संख्या में भक्त गंगा स्नान के लिए जुटने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतार - फोटो : amar ujala

घाटों और शिवालयों में भक्तों की गूंज और जलाभिषेक की छटा देखते ही बन रही थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल और गोताखोरों को तैनात किया गया है। यह दिन सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और संस्कारों के जीवंत प्रदर्शन का भी अवसर बन गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें