फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: दूध व्यापारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, चारपाई पर पड़ा था खून से लथपथ शव, जांच शुरू

Mon, 14 Jul 2025 09:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र में एक दूध व्यापारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार रात वह पशु बाड़े में सोने गया था और सोमवार सुबह उसका शव खून से सना मिला। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं, और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू में रमईपुर के मजरे घाटूखेड़ा गांव में दूध व्यापारी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। रविवार रात युवक घर के सामने प्लॉट में बने पशु बाड़े में सोने गया था। सोमवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर खून से सना शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

विज्ञापन

चारपाई पर पड़ा था शव - फोटो : amar ujala
रमईपुर के मजरे घाटूखेडा निवासी  अवनीश यादव (25) उर्फ काकुन दूध का व्यापार करता था। परिवार में मां माया और तीन भाई हैं। पिता अतर सिंह की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। रविवार रात अवनीश घर के सामने खाली प्लॉट में बने पशु बाड़े में सोने गया था। सोमवार सुबह खून से सना अवनीश का शव चारपाई में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
उसकी हत्या गर्दन में धारदार हथियार से कई वार कर की गई है। सूचना पर पुलिस फोर्स के पहुंचे एडीसीपी, एसीपी घाटमपुर ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य इकठ्ठा किए। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें