नाक और मुंह से निकल रहा था खून
आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गोपाल ने राधा को जमकर पीटा और मायके जाने के लिए छोड़ दिया। शिव शंकर के मुताबिक, राधा रामादेवी से किसी तरह अखरी गांव पहुंचीं। इस दौरान उनकी नाक और मुंह से खून निकल रहा था और हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
वहीं, गोपाल का कहना है कि उसकी पत्नी भी उसके साथ शराब पीती थीं। करीब एक महीने पहले उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद वह घर आ गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह राधा ने अपने पिता छिद्दू की तबीयत खराब होने की बात कहकर मायके जाने के लिए कहा था। इस पर वह उन्हें रामादेवी छोड़ आया था। इसके बाद उनके साथ क्या हुआ, उसे जानकारी नहीं है। नरवल थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।