Kanpur News: कल्याणपुर क्रॉसिंग पर मंगलवार दोपहर एक सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की तेज रफ्तार से शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस और जीआरपी शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
कानपुर में कल्याणपुर क्रॉसिंग में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सुपरफास्ट गाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि शव धड़ बीच ट्रैक पर था, जबकि सर करीब तीस फीट दूर जा गिरा। ट्रेन की रफ्तार करीब सौ किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही ट्रेन रोक दी गई। थाना पुलिस और जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। आसपास दुकानदारों के मुताबिक लड़की किसी दुकान में काम करती होगी। यह हादसा थाने से महज सौ कदम दूर हुआ है। ट्रेन कानपुर से दिल्ली जा रही थी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।