फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रतनपुर गांव में जलभराव से बीमारियों का खतरा, पनकी पावर हाउस के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

Tue, 16 Sep 2025 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रतनपुर गांव में पनकी पावर हाउस से निकले पानी के जमाव से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। महाप्रबंधक विजय बहादुर ने मौके का निरीक्षण कर जल्द पानी की निकासी और भविष्य के लिए स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
महाप्रबंधक पनकी पावर हाउस ने किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी पावर हाउस से निकले पानी के रतनपुर गांव के पीछे खाली पड़ी जगह में भर जाने से गांव में बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। इसी समस्या से चिंतित रतनपुर गांव के कुछ वरिष्ठ ग्रामीणों ने पनकी पावर हाउस के महाप्रबंधक विजय बहादुर से संपर्क कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए महाप्रबंधक विजय बहादुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही पानी की निकासी की व्यवस्था करने और भरे हुए पानी को पंप के माध्यम से निकलवाने का आश्वासन दिया। महाप्रबंधक ने यह भी कहा कि भविष्य में गांव में जलभराव की समस्या न हो। इसके लिए अगली बरसात से पहले प्लांट के अंदर वाटर हार्वेस्टिंग टैंक में पंप लगवाकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें