बिठूर के सूबेदारनगर निवासी रामदेवी (53) की शनिवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 19 अगस्त को मंधना-बिठूर रोड पर पीतांबरा मंदिर दर्शन के लिए जाते समय डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन के मुताबिक रामदेवी बीते करीब 20 वर्षों से रोजाना सुबह पीतांबरा मंदिर दर्शन के लिए जाती थीं। 19 अगस्त को मंदिर के लिए निकली थीं। मंधना-बिठूर रोड पर डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
शनिवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पति कमलेश, बेटा दीपक, रोहित व बेटियां साक्षी और प्रीति बेसुध हैं। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। डंपर को कब्जे में लिया है।