फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नारायणा हॉस्पिटल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस ने शांत कराया

Wed, 18 Feb 2026 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनकी स्थित नारायणा हॉस्पिटल में बुधवार शाम को महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही पर महिला की जान जाने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कानपुर देहात के मैथा गांव के रहने वाले किसान अतुल शुक्ला ने बताया कि रमईपुर में उनके रिश्तेदार के घर कथा होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह 15 फरवरी को पत्नी नीलम शुक्ला (37), बेटे दिव्यांश और बेटी वैष्णवी संग रमईपुर गए थे। देर शाम लौटने के दौरान रमईपुर में बाइक फिसल गई थी। हादसे में गिरने के कारण पत्नी नीलम के पैर का घुटना टूट गया था।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर नारायणा हॉस्पिटल पनकी पहुंचे जहां ऑपरेशन में करीब 20 हजार रुपये का खर्च बताया गया। बुधवार शाम को होने वाले ऑपरेशन के लिए उन्होंने 10 हजार रुपये जमा भी कर दिए थे। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने शाम करीब पांच बजे ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत की जानकारी दी। इस पर परिजन भड़क गए और लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। पनकी थाने की पुलिस भी मौके पर आई। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला की हड्डी की सर्जरी हुई थी जिसमें कई बार ऐसा होता है कि रोगी का बीपी लो हो जाता है। इसे हम दवाओं से कवर कर लेते हैं लेकिन एक दो मामलों में अचानक बीपी लो होता है और हार्ट अटैक से रोगी की मौत भी हो जाती है। इसके चलते इस तरह की सर्जरी से पहले हम तीमारदारों को भी अवगत करा देते हैं। इस महिला के मामले में भी हमने परिजनों को पहले ही सूचित किया था और उनकी सहमति के बाद ही ये सर्जरी की गई है। - डॉ. रोहिनी, सीएमएस नारायणा अस्पताल
विज्ञापन


महिला की मौत इंजेक्शन की वजह से नहीं हार्ट अटैक से हुई है। मामले में हमने परिजनों से कहा है कि वे पोस्टमार्टम करवा लें और जो भी लीगल एक्शन लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। हमारे अस्पताल में रोगी को बचाने और बेहतर से बेहतर इलाज देने की पूरी कोशिश की गई।- उदित नारायण, निदेशक नारायणा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें