फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिधनू सीएचसी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

Wed, 30 Jul 2025 09:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू सीएचसी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। चिकित्साधीक्षक ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते चिकित्साधीक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद बुधवार सुबह महिला पूजा (30) की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी स्टॉफ पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। बिधनू के औंधा रमजी पुरवा गांव निवासी मजदूर पति कमलेश ने बताया कि सोमवार रात दो बजे उनकी पत्नी पूजा को डिलीवरी के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

मंगलवार को ऑपरेशन से उसने एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि, देर रात से उसकी हालत बिगड़ने लगी। कमलेश का आरोप है कि देर रात स्टॉफ नर्स सीमा वर्मा को कई बार बुलाने के बावजूद वह नींद के कारण मरीज को समय पर देखने नहीं आईं। काफी देर बाद आने पर स्टॉफ नर्स ने इंजेक्शन न होने की बात कहकर बाहर से इंजेक्शन लाने को कहा, जिस पर कमलेश इंजेक्शन लेकर पहुंचा।

विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन
लेकिन, बुधवार सुबह करीब पांच बजे पूजा की मौत हो गई। इसके बाद, परिजनों ने सीएचसी स्टॉफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बिधनू चिकित्साधीक्षक नीरज सचान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें