फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डेढ़ करोड़ की चरस के साथ महिला गिरफ्तार, प्रेमी के जेल जाने के बाद संभाला था धंधा

Wed, 04 Nov 2026 12:35 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में महिला व बरामद चरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बजरिया पुलिस ने मंगलवार देर रात कंघी मोहाल निवासी महिला शबनम बेगम उर्फ चाचा को तीन किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि शबनम का पति रहीस अहमद का कुछ समय पहले देहांत हो चुका है। इसके बाद वह अपने प्रेमी रियाज खटोला के साथ रहती थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

रियाज भी कुछ समय पहले चरस बेचने के आरोप में अवैध पिस्टल के साथ जेल भेजा गया था और अभी वह छूटा नहीं है। पुलिस के मुताबिक कंघी मोहाल में बीते कई दिनों से चरस बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर देर रात सटीक सूचना पर महिला पुलिस की मदद से शबनम को उसके घर के पास ही घेरा गया और तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक बैग से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। बीच सड़क पर हुई कार्रवाई से आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिती रही। पुलिस के मुताबिक शबनम ने प्रेमी के जेल जाने के बाद से उसका चरस बेचने का धंधा संभाल लिया था। चरक की बिक्री के अलावा वह तस्करी भी करती थी। महिला पुलिस शबनम से पूछताछ कर उसके साथियों का भी पता कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें