चमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जिस बिल्डिंग में घटना बताई जा रही है, उसके मालिक का आरोपियों से न्यायालय में पहले से विवाद चल रहा है। इस वजह से मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।