फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बुलेट व भैंस के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत 5 ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 02:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरती की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, बखरिया निवासी शैलेंद्र कुमार खेती करते हैं और उनकी शादी करीब 16 माह पहले मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के जरेरा गांव की रहने वाली 26 वर्षीय आरती के साथ हुई थी। गुरुवार देर शाम आरती का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था, जबकि छत में लगे कुंडे से फंदे का कपड़ा लटक रहा था।

विज्ञापन

मृतका के भाई ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि उन्हें कुंवरियापुर निवासी उनके दूसरे बहनोई नरेंद्र ने फोन पर घटना की जानकारी दी और बताया कि आरती की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और भैंस की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर आरती को प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बसंतराम ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति शैलेंद्र, ससुर राम सागर, जेठ मनीराम, जेठानी सोनेश्री समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें