फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नवादा सिरोली निवासी विमल सिंह का बेटा उदाय प्रताप सिंह (33) मजदूरी करता था। वह गांव में ही एक ग्रामीण के घर मंगलवार रात को मजदूरी के बकाया रुपये लेने गया था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद होने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।