उत्तर प्रदेश में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मंगलवार को पति-पत्नी के बीच का अटूट प्रेम और श्रद्धा देखने को मिली। तपती धूप में माथे से टपकता पसीना और पीठ पर अपने पति को लादे महिला जब कानपुर सेंट्रल पहुंची तो एक पल के लिए हर कोई उसे देखता रह गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर सेंट्रल पर दिखी ये तस्वीर
- फोटो : amar ujala
सेंट्रल स्टेशन पर काफी देर बाद भी जब पति को ले जाने के लिए आसपास कोई साधन न दिखा तो महिला ने अपना पत्नी धर्म निभाया। पति चलने में असमर्थ था तो महिला ही उसका सहारा बनी और उसे पीठ पर उठा कर प्लेटफार्म तक ले गई।
विज्ञापन
3 of 5
कुछ दिन पहले टूटा था पति का पैर
- फोटो : amar ujala
केस्को में बिजली ठेकेदार के अधीन काम करने वाले श्रमिक दीपक के लिए इस समय उनकी पत्नी उनको नया जीवन दे रही हैं। डेढ़ महीने पहले फजलगंज में केस्को का काम करने के दौरान एक एक्सीडेंट में श्रमिक दीपक के दोनों पैर टूट गए थे।
4 of 5
तपती धूम पर पीठ पर लादकर चली
- फोटो : amar ujala
अभी कुछ दिनों पहले प्लास्टर खुला है लेकिन वह चल पाने में अक्षम हैं, ऐसे में उनका बैसाखी उनकी पत्नी ज्योति बनी हैं। वह महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले हैं, जो यहां काम करने आ गए थे। लॉकडाउन के बाद अपने घर जाना चाहते हैं।
पत्नी के आने का इंतजार करता पति
- फोटो : amar ujala
सोमवार से सेंट्रल स्टेशन पति के साथ ट्रेन से जाने के लिए वह यहां रह रही हैं। दीपक को उनकी जरूरत के लिए लाना ले जाना ज्योति खुद करती हैं। अपने कंधों पर लादकर उन्हें लाती ले जाती हैं। मंगलवार को वह पुष्पक एक्सप्रेस से अपने पति को लेकर मुंबई रवाना हो गईं।