मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख डाॅ. एसएन पांडेय के अनुसार 30 और 31 को बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है।
यूपी के कानपुर समेत आसपास के क्षेत्र में इस महीने के आखिरी दो दिनों में फिर से मौसम बदल सकता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च की रात से चक्रवाती हवा उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में पहुंचेगी। वहां से 24 घंटे के अंतराल में नम हवाएं यूपी के मैदानी क्षेत्रों में आना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख डाॅ. एसएन पांडेय के अनुसार 30 और 31 को बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है। इस बीच सोमवार को अधिकतम पारा 31.8 और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।