फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: विफा चक्रवात पड़ा हल्का…27 तक हो सकती बूंदाबांदी, पांच दिन रहेगी बादलों की आवाजाही

Fri, 25 Jul 2025 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। कानपुर मंडल में 25 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चक्रवात विफा हल्का पड़ गया है, लेकिन इसके उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पहुंचने के बाद निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जिससे बादल फिर आएंगे। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार शाम से बादलों की आवाजाही तेज हो जाएगी।

विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
इसके बाद 27 जुलाई तक बूंदाबांदी और हल्की बारिश होती रहेगी। डॉ. पांडेय ने बताया कि चक्रवात आने पर हवाओं का रुख बदलता और रफ्तार धीमी पड़ जाती है। चक्रवाती घेरे के धीमा पड़ने पर फिर हवाएं रफ्तार पकड़ लेती हैं। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
हल्की बारिश का अनुमान
कानपुर मंडल में 25 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद है। सीएसए के मौसम विभाग ने पांच दिन बादलों की आवाजाही और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान जारी किया है।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान
अधिकतम- 34.5 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें