फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा

Fri, 25 Jul 2025 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
कड़ी कार्रवाई की मांग करते बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना पनवाड़ी के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात युवक ने घर के दरवाजे खेल रही पांच साल की मासूम को खेत ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने थाने पहुंच हंगामा किया और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

एक गांव निवासी पांच वर्षीय मासूम शाम करीब छह बजे घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी गांव का अनिल टाफी खिलाने के बहाने मासूम बालिका को खेत में ले गया, जहां दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने बालिका को आरोपी के साथ देखा। रात करीब नौ बजे बालिका के लौटने पर पूरी घटना की जानकारी हुई। तब मां ने थाने पहुंच तहरीर दी।

विज्ञापन

पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा
पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  की है। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें