फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: तापमान लुढ़का...प्रदूषण का पारा चढ़ा, बादल और नमी की वजह से गिरावट, पढ़ें मौसम का अलर्ट

Sat, 11 Nov 2023 09:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather News: नमी की वजह से प्रदूषित कणों की मात्रा भी इधर-उधर बिखरने के बजाय जमीन से करीब तीन किमी ऊपर तक जाकर परत के रूप में जमा हो जाती है। इसकी वजह से सांस के रोगियों को दिक्कत होने लगती है।
विज्ञापन
कानपुर में प्रदूषण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बादल और नमी की वजह से शुक्रवार को दिन का पारा तीन डिग्री लुढ़क कर 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 20 दिनों में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आया है। इस बीच नमी अधिक होने की वजह से प्रदूषण की मात्रा में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कानपुर में शाम को 8:48 बजे एक्यूआई 244 रिकॉर्ड किया गया। रात के 10 बजे आईआईटी कल्याणपुर क्षेत्र में प्रदूषण की मात्रा 307 एक्यूआई रिकॉर्ड की गई। अन्य इलाकों में भी एक्यूआई में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सुबह के समय धुंध का असर होने लगा है। बादल होने से दिन के समय नमी भी बढ़ गई है। अगले 24 घंटे के दौरान महानगर व इसके आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी संभव है।

विज्ञापन

सांस के रोगियों को दिक्कत होने लगती है
नमी की वजह से प्रदूषित कणों की मात्रा भी इधर-उधर बिखरने के बजाय जमीन से करीब तीन किमी ऊपर तक जाकर परत के रूप में जमा हो जाती है। इसकी वजह से सांस के रोगियों को दिक्कत होने लगती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रदूषण को कम करने के लिए सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

शाम को प्रमुख शहरों में रात 8:48 बजे एक्यूआई
मेरठ में 307, लखनऊ में 295, कानपुर में 244, ग्रेटर नोएडा में 218, आगरा में 115, बरेली में 148, गाजियाबाद में 233, गोरखपुर में 157 और वाराणसी में 128 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें