फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: देर शाम अचानक चलीं तेज हवाएं...मौसम में ठंडक, विशेषज्ञ बोले- तापमान कम रहने की संभावना

Thu, 21 Mar 2024 08:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले कई दिनों तक रुक-रुककर तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक विक्षोभ के सक्रिय होने से अचानक शाम को तेज हवाएं चलने लगी, जिससे मौसम में ठंडक महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक इस तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इसमें दिन में धूप और सुबह-शाम मौसम सुहावना रहेगा। तेज हवा के साथ तापमान भी कम रहने की संभावना है।

विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले कई दिनों तक रुक-रुककर तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें