मौसम विभाग के अनुसार, भूमध्य सागर और अरब सागर से एक साथ उठने वाली चक्रवाती हवाओं ने पूरे देश के मौसम में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश से शुरू हुआ यह सिलसिला बिहार, बंगाल और पूर्वोंत्तर राज्यों तक जाएगा। डॉ. पांडेय के अनुसार वैसे तो मौसम में बदलाव अगले 14 मार्च तक रहने की उम्मीद है, लेकिन चार मार्च के बाद बीच-बीच में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 29 डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री कम होकर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।