फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: रात और दिन का तापमान घटा, आज भी बारिश के आसार, बादलों के जाते ही बढ़ने लगेगी तपिश

Sat, 12 Apr 2025 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में चक्रवाती ठंडी हवाओं ने रात और दिन का तापमान घटा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों की आवाजाही बनी हुई है। दो दिन और असर रह सकता है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चक्रवाती हवाओं की नमी ने रात और दिन का तापमान घटा दिया है। दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

विज्ञापन

वहीं, रात का तापमान सामान्य औसत 19.3 डिग्री से थोड़ा कम रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। इससे बादल बनेंगे। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल तक स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।

Trending Videos

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है
वेधशाला में 6.8 मिमी बारिश कानपुर परिक्षेत्र में दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार आ रही है। इसके साथ ही एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह रविवार को यहां पहुंचेगा।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
फिर बढ़ने लगेगी गर्मी
इससे उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी। अगर नमी बढ़ी और बादल बढ़ते रहे तो मौसम गतिविधि फिर तेजी से बदलेगी। बादलों के बनने से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओले गिर सकते हैं। जैसे ही नमी आना बंद होगी, गर्मी फिर बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन

,kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान
अधिकतम- 34.2 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 19.4 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें