फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: पांच साल बाद 24 घंटे में सबसे ज्यादा 122MM बारिश, आज और कल भी हल्की बारिश के आसार

Thu, 24 Aug 2023 10:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: 21 अगस्त की शाम से ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से में आई, जिससे अगले दिन से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अभी ट्रफ लाइन कानपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के ऊपरी तल पर बनी हुई है।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पांच वर्ष बाद पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 122 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की बारिश का मौसम बना रहेगा। विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मंगलवार की रात आठ बजे से बुधवार सुबह तक 98 मिमी बारिश हुई। उसके बाद शाम तक 24 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत के एक सप्ताह में पांच दिन अलग-अलग समय में बारिश हुई। फिर एक दम से 14 दिनों तक एक भी बूंद नहीं गिरी। इससे उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। धान की फसलों को सिंचाई का संकट पैदा हो गया। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. पांडेय के अनुसार भूमध्य सागर और अरब सागर से उठने वाली हवाओं की दिशा बदलने की वजह से ट्रफ लाइन (बारिश वाले बादल) काफी नीचे चली गई थी।
21 अगस्त की शाम से ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से में आई, जिससे अगले दिन से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अभी ट्रफ लाइन कानपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के ऊपरी तल पर बनी हुई है। इससे बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है। बता दें कि बिठूर से लेकर कानपुर नगर तक सभी गंगा घाट पूरी तरह डूब गए हैं। करीब 15 फीट तक जलस्तर घाट पर चढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

  • वर्ष 2018 में 185 मिमी
  • वर्ष 2019 में 95 मिमी
  • वर्ष 2020 में 115 मिमी
  • वर्ष 2021 में 74.4 मिमी
  • वर्ष 2022 में 90.4 मिमी
  • वर्ष 2023 में122 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें