बारिश का पैटर्न बदल गया है
क्षेत्रवार बारिश की वजह से उमस और गर्मी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पांडेय का कहना है कि इस बार बारिश का पैटर्न बदल गया है। वैसे इसकी शुरुआत पिछले वर्ष जून से हुई थी, लेकिन इस बार इसमें ज्यादा बदलाव दिख रहा है। बारिश थोड़ी देर के लिए होगी, लेकिन ज्यादा होगी।
रात में हुई 12.5 मिमी बारिश
रविवार-सोमवार की रात में करीब 12.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। ज्यादा बारिश किदवईनगर, गोविंदनगर और दक्षिण क्षेत्र के इन इलाकों में हुई है। बारिश के बावजूद दिन में उमस ने खासा परेशान किया, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जून में पिछले वर्षों में बारिश
- 2022 में 35.8
- 2021 में 96.5
- 2020 में 97.4
- 2019 में 40.0
- 2018 में 63.4
- 2017 में 50.6
- 2016 में 113.4
जून के इन वर्षों में हुई है सबसे ज्यादा बारिश
- 2013 में..359.8
- 2011 में..235.8
- 2008 में..309.8
बादलों ने बढ़ाया प्रदूषण, एक्यूआई 150 से ऊपर
बारिश के मौसम में आमतौर पर हवा में प्रदूषण की मात्रा सामान्य से भी कम रहती है। धूप और धुएं के कण पानी की बूंदों से धुलकर जमीन पर आ जाते हैं। इस बार बारिश के मौसम में शहर का एक्यूआई दो गुने से भी अधिक चल रहा है। सोमवार को दिन में एक्यूआई 151 रिकार्ड किया गया, लेकिन देर शाम इसमें कमी के साथ यह 99 एक्यूआई तक आ गया।