हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा
फिलहाल कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में अभी तेज बारिश की संभावना इस महीने के आखिरी सप्ताह में संभव होगी। लेकिन इस बीच अलग-अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी, व हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। इससे सुबह और शाम मौसम खुशनुमा और नम हवाओं वाला रह सकता है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार दिन का पारा धीरे-धीरे नीचे जाएगा।
29 जून से पहले तक शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं रिमझिम बारिश का पूर्वानुमान है। अरब सागर से उठने वाली हवाओं की रफ्तार तेज होने से आगरा, झांसी, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज होकर आगे की तरफ जाएंगी। इन क्षेत्रों में बादल होने से भी मौसम में काफी अंतर आएगा। 22 से लखनऊ, कानपुर, अयोध्या में छिटपुट बारिश की संभावना भी बन रही है। -डॉ. एसएन सुनील पांडेय प्रमुख मौसम विभाग सीएसए
पिछले आठ दिनों में अधिकतम पारा
- 19 को 45.1
- 18 को 46.3
- 17 को 47.4
- 16 को 46.8
- 15 को 46.3
- 14 को 46.7
- 13 को 46.6
- 12 को 47.5
- 11 को 45.7