फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: चार घंटे में 41 मिमी बारिश, आज बूंदाबांदी के आसार, मौसम विभाग का ये है अलर्ट

Thu, 29 Aug 2024 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो गुजरात में भारी बारिश के संकेत दे रहा है। वहीं, उप्र के पूर्वी क्षेत्रों और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में ज्यादातर बारिश शाम से लेकर देर रात के समय होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मानसूनी बारिश का अब अंतिम चरण चल रहा है। बुधवार को चार घंटे में शहर के अधिकांश हिस्से में 41 मिमी बारिश हुई। इससे कई जगहों पर जलभराव जैसी समस्याएं भी आईं। मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त तक अभी रुक-रुककर इसी तरह बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन

29 की सुबह 10 बजे से तीन बजे के बीच बादलों की आवाजाही के चलते बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश की वजह से दिन के तापमान में तीन डिग्री की कमी के साथ पारा 29.4 और रात के तापमान में दो डिग्री की कमी के साथ तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस बीच हवा की रफ्तार 7.8 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जो गुजरात में भारी बारिश के संकेत दे रहा है। वहीं, उप्र के पूर्वी क्षेत्रों और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में ज्यादातर बारिश शाम से लेकर देर रात के समय होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें