Hardoi News: कछौना कस्बे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिल्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हरदोई जिले के कछौना कस्बे में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर रैसौ गांव के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यह सभी लोग औद्योगिक क्षेत्र से वापस कछौना आ रहे थे। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक भाग निकलाद्ध वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी, कछौना भेजा गया है।
घायलों में अमित पुत्र (26), सुनील कुमार रामभजन (35), सुरेंद्र कुमार (47), रामजीवन (42), लाल बहादुर (50), महेंद्र (26), सुभाष (32), रामनारायण (32) और सुनील कुमार (28) शामिल हैं। इनमें से अमित कुमार को गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।