चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च से करीब दो से तीन डिग्री तापमान की बढ़त होने की संभावना है। इससे दिन में धूप और तेज होती जाएगी।
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में इस बार मार्च से लेकर मई के बीच तेज धूप और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि तीन महीने में अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है, ऐसे में गर्मी से होने वाले रोगों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अभी से तैयार रहने को कहा गया।
विज्ञापन
निर्देश में स्वास्थ्य विभाग से कहा गया है कि संभावित हीट वेव से बचाव के लिए जन सामान्य को जागरूक करना जरूरी है। इस बीच चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च से करीब दो से तीन डिग्री तापमान की बढ़त होने की संभावना है। इससे दिन में धूप और तेज होती जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 30.4 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।