फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: दिन में पारा पहुंचा 40 पर, रात दो बजे के बाद जमकर हुई बारिश, ये है विभाग का अलर्ट

Thu, 08 May 2025 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आसमान साफ होने से तापमान बढ़ गया, लेकिन अभी नमी वाली हवाएं आ रही हैं। इससे उमस भरी गर्मी रहेगी। लू चलने की संभावना नहीं है। उमस से ताप सूचकांक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हवाओं का रुख बदला और बादल छंटे तो तापमान ने उछाल मार दी। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया था। बता दें कि 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री बढ़ गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 2.6 डिग्री बढ़ा है।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हल्के बादलों की आवाजाही धीरे-धीरे बढ़ेगी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से माहौल में उमस रहेगी। इससे ताप सूचकांक बढ़ सकता है लेकिन लू चलने की संभावना नहीं है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
7.4 किमी प्रति घंटा रफ्तार के साथ चलीं हवाएं
बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से एक डिग्री अधिक रहे। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह के समय नमी 63 फीसदी और दोपहर में नमी 38 फीसदी रही है। उत्तर-पूर्वी हवाएं 7.4 किमी प्रति घंटा रफ्तार के साथ चलती रहीं।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आसमान साफ होने से तापमान बढ़ गया, लेकिन अभी नमी वाली हवाएं आ रही हैं। इससे उमस भरी गर्मी रहेगी। लू चलने की संभावना नहीं है। उमस से ताप सूचकांक बढ़ सकता है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होगी। पारा एक-दो डिग्री और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान
अधिकतम- 40 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 25 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें