फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: 15 को चल सकतीं हैं तेज हवाएं…बारिश की भी संभावना, दो दिन बाद मानसून बढ़ने की उम्मीद

Fri, 13 Jun 2025 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उमस की वजह से जितना तापमान होगा, उससे अधिक गर्मी लगेगी। ऊंचे बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
तापमान
अधिकतम- 43.1 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 31 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उमस भरी गर्मी अभी दो दिन और बेहाल करेगी। दिन के साथ रात में भी अधिक गर्मी रहेगी। सीएसए के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 जून को तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बादल आ सकते हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, गर्मी के चलते बिजली की डिमांड ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
11 जून को 783 मेगावाट बिजली की डिमांड रही जबकि बीते साल जून में सर्वाधिक 782 मेगावाट बिजली की डिमांड थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उमस की वजह से जितना तापमान होगा, उससे अधिक गर्मी लगेगी। ऊंचे बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मानसून अभी अपनी जगह पर स्थिर है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
दोपहर को नमी घटकर 35 फीसदी हो गई
गुरुवार को पारा 1.2 डिग्री उछल कर 43.1 पर पहुंच गया। लू थपेड़ों ने भी शहरियों को दिन भर बेहाल रखा। हिमालय की तलहटी की ओर जा रहीं बंगाल की खाड़ी की हवाएं बादलों को बढ़ा सकती हैं लेकिन इससे उमस वाली गर्मी और तेज हो जाएगी। मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 50 रहा है। दोपहर को नमी घटकर 35 फीसदी हो गई।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
15 जून से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद
दो दिन बादल बढ़ेंगे पर बारिश नहीं होगी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि आने वाले दो दिनों में उमस भरी गर्मी बेहाल करेगी। ऊंचे बादल बढ़ेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है लेकिन हिमालय की तलहटी में जा रही है। अरब सागर की नमी कानपुर परिक्षेत्र में नहीं आ रही। 15 जून से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। लू की थपेड़ों की तेजी कम हो जाएगी।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
इसलिए बढ़ रही तपिश
डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। ऊंचे बादल होने से दिन में तपी जमीन की गर्मी ऊपर नहीं जा पा रही है। इसकी वजह से इससे न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान स्थिति में कोई व्यापक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उमस की यही स्थिति शुक्रवार को भी बनी रहेगी। दो से तीन दिन तक उमस भरा माहौल रात में रहेगा।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
जून में ऐसा चढ़ा-उतरा अधिकतम तापमान
  • 1 जून- 38.4 डिग्री सेल्सियस।
  • 2 जून- 36.4 डिग्री सेल्सियस।
  • 3 जून- 35.5 डिग्री सेल्सियस।
  • 4 जून- 37.9 डिग्री सेल्सियस।
  • 5 जून- 37.3 डिग्री सेल्सियस।
  • 6 जून- 38.9 डिग्री सेल्सियस।
  • 7 जून- 40.4 डिग्री सेल्सियस।
  • 8 जून- 42.3 डिग्री सेल्सियस।
  • 9 जून- 42.9 डिग्री सेल्सियस।
  • 10 जून- 43.9 डिग्री सेल्सियस।
  • 11 जून- 41.9 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें