फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: आसमान साफ…अब चढ़ेगा पार, मौसम विज्ञानी बोले- तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की है संभावना

Tue, 15 Apr 2025 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, तेज चमकदार निकलने के साथ बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं भी आएंगी। इससे उमस भी बनी रह सकती है। इस कारण 37 डिग्री तापमान पर गर्मी 40 डिग्री वाली महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आसमान साफ हो गया है। अब तपिश बढ़ने की उम्मीद है। सीएसए के मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पांच दिन तक बादल न रहने से तपिश बढ़ सकती है। सोमवार को बंगाल की खाड़ी से आईं नम हवाओं की वजह से तपिश नियंत्रण में रही।

विज्ञापन
Trending Videos

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.8 डिग्री कम रहा है। लेकिन मंगलवार से इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम पारा सामान्य औसत से 1.8 डिग्री अधिक रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तेज चमकदार निकलने के साथ बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं भी आएंगी।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है
इससे उमस भी बनी रह सकती है। इस कारण 37 डिग्री तापमान पर गर्मी 40 डिग्री वाली महसूस हो सकती है। सुबह-शाम हवाओं के कारण थोड़ी राहत रहेगी। तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री के नजदीक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

,kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान
अधिकतम- 34.8 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 21 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें