नया प्लाज्मा देने से रोगियों को मिलता है आराम
लेकिन, अस्पताल आए रोगियों की जांच में टेंपोरल लोब और लिंबिक सिस्टम अधिक प्रभावित पाया गया। इससे रोगियों की याददाश्त चली जाती है, बेहोशी आने लगती है और शरीर में अकड़न होती है। इसके साथ ही उनका बर्ताव बदल जाता है। इन लक्षणों के आने पर रोगी का तुरंत इलाज शुरू होना जरूरी होता है। विभागाध्यक्ष डॉ. वर्मा ने बताया कि इन रोगियों को स्टीरॉयड देने के साथ प्लाज्मा थैरेपी की जाती है। डायलिसिस करके खून से विद्रोही हो चुकीं एंटीबॉडीज को निकाल दिया जाता है। इसके बाद नया प्लाज्मा दिया जाता है। इससे रोगियों को आराम मिलता है।
दुधमुंहे से लेकर बुजुर्ग तक को होती दिक्कत
ऑटोइम्यून इंसेफ्लाइटिस की चपेट में दुधमुंहे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आ रहे हैं। न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष का कहना है कि छोटे बच्चों का बालरोग अस्पताल में इलाज होता है। रेफरेंस आने पर विभाग के विशेषज्ञ वहां जाकर देखते हैं। इसके अलावा 15 वर्ष से लेकर 80 साल के बुजुर्गों का इलाज विभाग में होता है। यह ऑटोइम्यून रोग का कारण पता नहीं है। लेकिन यह माना जाता है कि वायरल संक्रमण या किसी रोग की दवा खाने के बाद इस तरह की दिक्कत हो सकती है।