Weather News: कानपुर में इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान के थार मरुस्थल से आने वाली गर्म हवाओं और नमी में कमी के कारण धूप की चुभन और अधिक बढ़ जाएगी।
कानपुर में इस सप्ताह दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं की गति नियंत्रित हो गई है। ये हवाएं नमी और ठंडक ला रही थीं, लेकिन अब हवाओं का रुख बदलेगा। इससे राजस्थान के थार मरुस्थल की गर्म हवाएं आएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस सप्ताह पारा 40 डिग्री पर पहुंचेगा। सोमवार को तेज धूप रही। इससे दोपहर को नमी का प्रतिशत 16 पर आ गया। 24 घंटे में दोपहर की नमी 12 प्रतिशत घटी है। नमी कम होने से धूप की चुभन और अधिक बढ़ जाएगी। सीएसए के मौसम विभाग ने पांच दिन तक आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।