फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मौसम अपडेट: सितंबर में टूटा बरसात का रिकॉर्ड, चक्रवात ‘अर्णब' से बढ़ेगी नमी, तीन दिन तेज बारिश के आसार

Thu, 24 Sep 2026 10:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में भीषण उमस और लो प्रेशर के चलते बने चक्रवातीय तंत्र से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। शहर में तेज हवाओं के साथ 33.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में तेज उमस के बाद हुए लो प्रेशर से चक्रवात बन गया। इससे तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। गुरुवार सुबह भी घने बादल छाए रहे। वहीं, बुधवार को भी सुबह-शाम तेज बारिश हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला में शाम पांच बजे तक 33.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

विभाग ने 25 से 27 सितंबर के दौरान तेज बारिश का अनुमान जारी किया है। विवि के मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक सितंबर के महीने में अब तक 232.8 मिमी बारिश हो चुकी है। सितंबर पूरे महीने की सामान्य औसत बारिश 169 मिली है। इस तरह अब तक सितंबर के सामान्य औसत से 63.8 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
चल रही हैं नमी वाली पूर्वी हवाएं
मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अभी प्रदेश के ऊपर मानसून की सक्रियता बनी हुई है। नमी वाली पूर्वी हवाएं चल रही हैं। वायुमंडल के निचले स्तर पर बनी ट्रफ लाइन और नमी के कारण आसमान में घने काले बादल छाए रहते हैं।

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
मानसूनी गतिविधियां और तीव्र होने की संभावना
साथ ही, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। 25 से 27 सितंबर के दौरान मानसूनी गतिविधियां और अधिक तीव्र होने की संभावना है। चक्रवात अर्णब बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की नमी खीचेंगा। नमी बढ़ने से बारिश होगी।
विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
तापमान
  • अधिकतम- 33.6 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम- 25.6 डिग्री सेलिसयस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें