फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग को कुचलकर भागे फॉर्च्यूनर सवार रईसजादे, CCTV में कैद हुआ हृदयविदारक हादसा

Mon, 25 May 2026 10:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेटे ने घायलावस्था में पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना कल्याणपुर थानाक्षेत्र की है।
विज्ञापन
पेड़ की नीचे बैठे बुजुर्ग को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर इलाके में रविवार को पेड़ की नीचे बैठे बुजुर्ग को फॉर्च्यूनर सवार रईसजादों ने कुचल दिया। आसपास के लोग जब तक दौड़ते तब तक आरोपी कार समेत फरार हो गए। गंभीर हालत में बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हृदयविदारक हादसे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन



मिर्जापुर निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता चंद्रमोहन (60) रविवार दोपहर घर लौटते समय तेज धूप के कारण सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठ गए थे। तभी एक फॉर्च्यूनर में बैठे कुछ रईसजादों ने उनपर जानबूझकर फॉर्च्यूनर चढ़ा दी। वह चीखते-चिल्लाते रहे तो आरोपियों ने गाड़ी की थोड़ी सी स्पीड बढ़ा दी। इससे वह 20 कदम घसीटते चले गए। इससे उनके हाथ-पैर, कमर और शरीर में काफी चोट आ गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने नजारा देखा तो शोर मचाया। इस पर आरोपी तेज गति में गाड़ी लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुआ हादसा
हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बेटे ने पिता को कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उपचार चल रहा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रईस अहमद ने बताया कि परिजन की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें