फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: दिनदहाड़े घर में घुसकर सराफा व्यवसायी की पत्नी से लूटपाट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 May 2026 09:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

सराफा व्यवसायी की पत्नी से लूटपाट कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना छिबरामऊ के मोहल्ला बनवारी नगर में हुई। पुलिस ने घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन
मंजू वर्मा की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनदहाड़े घर में घुसकर सराफा व्यवसायी की पत्नी के साथ लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। दुकान से बेटे के साथ घर पहुंचे पति ने उन्हें कमरे में बेड पर मृत पड़ा पाया। दिनदहाड़े हुई लूट व हत्या की वारदात से नगर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला बनवारी नगर निवासी राजीव वर्मा विशुनगढ़ गांव में सराफा की दुकान किए हैं। सोमवार सुबह वह बेटे सुभांशू के साथ दुकान पर चले गए। घर पर पत्नी मंजू वर्मा (55) अकेली थी। राजीव ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व पर फतेहगढ़ स्थित ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। ससुराल जाने के लिए दोपहर 1.58 बजे फोन कर पत्नी को तैयार रहने के लिए कहा था। शाम करीब 5.30 बजे वह बेटे के साथ घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला था, इसलिए दोनों सीधे अंदर चले गए। सुभांशू ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में बेड पर उसकी मां मृत पड़ी थी। सीने के ऊपर दुपट्टा पड़ा था और चेहरे पर चोटों के निशान थे।

राजीव ने बताया कि पत्नी कान में टॉप्स, गले में जंजीर व हाथों की उंगलियों में पांच अंगूठियां पहनती थी, जो गायब है। उधर, राजीव वर्मा के घर में रोने चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ सुरेश मलिक व कोतवाल कपिल दुबे मौके पर पहुंचे। राजीव वर्मा के घर समेत आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुला लिया गया है। दोनों टीमें साक्ष्य जुटाने में जुटी हैं।

 

एसपी ने पहुंचकर ली घटना की जानकारी
दिनदहाड़े लूट व हत्या की वारदात की सूचना पर एसपी विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से वार्ता कर मामले की जानकारी ली। करीब दो घंटे एसपी ने मौके पर रहकर जांच की। एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल में घर में कोई भी सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला है। परिजनों के आरोप के अनुसार जांच की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड समेत पांच टीमों को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है।

 

दो बेटे रहते हैं अलग
सराफा व्यवसायी राजीव वर्मा ने बताया कि उनके तीन बेटे सोनू, मोनू व सुभांशू हैं। इनमें दोनों बड़े बेटे परिवार के साथ अलग रहते हैं। वह छोटे बेटे सुभांशू व पत्नी के साथ बनवारी नगर स्थित आवास पर रहते हैं। उनका कभी भी मोहल्ले में किसी से विवाद भी नहीं हुआ। पत्नी की हत्या को लेकर वह खुद भी बदहवास हालत में नजर आ रहे थे।

 
विज्ञापन

पैर में पायल और बेड के पास मिली डबल बैरल बंदूक
मंजू वर्मा के साथ हुई लूट व हत्या के बाद पति ने दावा किया था उनकी पत्नी मंजू वर्मा कानों में हर समय टॉप्स, गले में जंजीर और हाथों की उंगलियों में पांच अंगूठियां पहनी थीं। पुलिस जांच में मृतका के शरीर से यह सभी आभूषण गायब थे, लेकिन उनके पैरों में चांदी की पायलें थीं और बेड के बगल में डबल बैरल बंदूक रखी हुई मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें