फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कमजोर लिवर वायरल संक्रमण से अचानक हो सकता फेल, 10 दिन में 70 रोगी अस्पताल में हुए भर्ती

Thu, 22 Jun 2023 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा और डॉ. विशाल कुमार गुप्ता के मुताबिक गर्मी के दिनों में औसत सात लिवर फेल के रोगी ओपीडी और इमरजेंसी में आए। लू लगने के बाद इन्हें डायरिया हो गया और लिवर फेल हो गया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि लिवर अगर कमजोर है तो शरीर में संक्रमण का स्ट्रेस नहीं झेल पाता और फेल हो जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायरल संक्रमण से कमजोर लिवर कभी भी फेल हो सकता है। फैटी लिवर, लिवर फाइब्रोसिस आदि रोगियों को कोई लक्षण नहीं उभरते और अचानक संक्रमण होने पर लिवर फेल हो जाता है। इस बार गर्मी के 10 दिनों में लिवर फेल के 70 रोगी हैलट इमरजेंसी में आए। इन रोगियों को हेपेटाइटिस ई के कारण पहले डायरिया हुआ उसके बाद लिवर फेल हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग अपने लिवर को लेकर सतर्क हो जाएं और तीन महीने में एक बार जांच कराते रहें।

विज्ञापन


मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के गैस्ट्रोइंटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार का कहना है कि पेट के अल्ट्रासाउंड में ज्यादातर लोगों का फैटी लिवर निकलता है। किशोरों और युवाओं में फैटी लिवर के लक्षण मिल रहे हैं। आम लोगों में कोई लक्षण नहीं उभरते। गर्मी के दिनों में बच्चों में हेपेटाइटिस ए और बड़ों में हेपेटाइटिस बी के संक्रमित अधिक आए। यह संक्रमण गंदा पानी पीने से होता है। पहले डायरिया फिर लिवर फेल कर देता है।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा और डॉ. विशाल कुमार गुप्ता के मुताबिक गर्मी के दिनों में औसत सात लिवर फेल के रोगी ओपीडी और इमरजेंसी में आए। लू लगने के बाद इन्हें डायरिया हो गया और लिवर फेल हो गया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि लिवर अगर कमजोर है तो शरीर में संक्रमण का स्ट्रेस नहीं झेल पाता और फेल हो जाता है। बिगड़ी लाइफ स्टाइल, खानपान और नशे के कारण लिवर कमजोर हो रहा है।

60 फीसदी निकलता है फैटी लिवर
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हैलट में हर महीने औसत 2200 अल्ट्रासाउंड होते हैं। इनमें 60 फीसदी रोगियों के फैटी लिवर निकलता है। फैटी लिवर की दिक्कत लोगों में बढ़ रही है। इसका आयु वर्ग भी घटता जा रहा है। कम उम्र में फैटी लिवर के केस जांचों में मिलते हैं।
विज्ञापन

एडवाइजरी
- साफ पानी पीएं, बासी खाना न खाएं।
-पानी उबालकर, फिटकरी से शोधन कर पीएं।
- घी-तेल के पदार्थों का अधिक सेवन न करें।
- जंकू फूड और डिब्बा बंद खाना खाने से बचें।
- मौसमी फल, सब्जियों का सेवन करें।
- सलाद का सेवन अधिक करें।
- बार-बार गर्म किए गए तेल, घी से बने पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें