Kanpur News: महाराजपुर क्षेत्र में ओवरटेक का विरोध करने पर लोडर चालक और उसके साथियों ने महिलाओं समेत पांच लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने लोडर व चालक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में जन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे परिवार पर लोडर चालक और उसके साथियों ने ओवरटेक करने के विरोध में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर व चालक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ितों के अनुसार, बौसर निवासी जयचंद्र व विजय यादव अपने बहनोई शैलेंद्र यादव के पाली स्थित घर भांजी का जन्मदिन मनाने गए थे। रात 11 बजे लौटते समय बांबी गांव नहर किनारे बार-बार ओवरटेक करने पर आपत्ति जताने पर चालक भड़क गया और साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। घायलों का उपचार सरसौल सीएचसी में कराया गया। थाना प्रभारी नरवल अखिलेश पाल ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।