फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रिंद नदी का जलस्तर बढ़ा, बरनाव गांव में घरों तक पहुंचा पानी, 50 बीघे तिली की फसल जलमग्न, सहमे ग्रामीण

Fri, 04 Sep 2026 11:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते घाटमपुर क्षेत्र में रिंद नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया है। गुरुवार को नदी का पानी तटवर्ती बरनाव गांव तक पहुंच गया। इसके अलावा क्षेत्र के किसानों की करीब पचास बीघे तिली की फसल भी पूरी तरह जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
बरनाव गांव में रिंद नदी की बाढ़, घरों तक पहुंचा पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में लगातार बारिश से क्षेत्र से निकली रिन्द नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार को तटवर्ती गांव बरनाव में घरों तक नदी का पानी पहुंच गया है। वहीं, किसानों की करीब पचास बीघे तिली की फसल भी जलमग्न हो गई है। गांव तक नदी का पानी पहुंचने से ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गई हैं। गांव किनारे रहने वालों के घरों तक पानी पहुंच गया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार तक पानी जरा भी नहीं था। गुरुवार को पानी घरों के पास तक पहुंच गया है। विनेश ने बताया कि घरों में छोटे बच्चे व जानवर हैं। नदी के पानी से घर चारों तरफ से घिर गया है। आने जाने के लिए पानी से हो कर ही जाना पड़ रहा है। वहीं, गांव के किसानों की करीब पचास बीघे तिली की फसल में भी पानी भर गया है। इससे किसानों को फसल बर्बाद होती दिख रही है।

विज्ञापन





खेत में लगी तिली की फसल जलमग्न

किसान मुनीम यादव की 12 बीघा, बलबीर यादव दो बीघा, फूल सिंह की 10 बीघा व पप्पू श्रीवास्तव की 14 बीघा सहित अन्य किसानों के खेत में लगी तिली की फसल जलमग्न हो गई है। ग्राम प्रधान सुरेश सिंह ने बताया कि आज ही जलस्तर बढ़ा है। जिन लोगों के घरों तक पानी पहुंचा है, उन्हें सतर्क रहने को बोला है। साथ ही, लेखपाल को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें