शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु से 88 सेंटीमीटर दूर
शुक्लागंज में गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 88 सेंटीमीटर दूर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि बैराज के सभी चैनल गेट खोल दिए गए तो मुसीबत बढ़ जाएगी। वहीं, गंगा के किनारे से मोहल्लों व गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हैं। लोगों का कहना है कि कटान तेजी से हो रही है। मोहल्ला गोताखोर और चंपापुरवा कटरी क्षेत्र में गंगा की पानी घुसने लगा है।
पांडु नदी में भी पानी बढ़ने चिंता बढ़ी
उधर पांडु नदी का भी जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। आसपास की बस्तियों में पानी घुसने लगा है। जलस्तर और बढ़ा तो मुसीबतें बढ़ जाएंगी।