इसके बाद एसपी छात्र के घर पहुंचीं और मौजूद परिजनों, आसपास के लोगों व गमी में शामिल होने आए कुछ छात्रों से पूछताछ की। वहीं मामले की जांच के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने पहले इलाज का पूरा खर्चा देने की बात कही थी, लेकिन कुछ रुपये देने के बाद मना कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की और धमकी दी थी।
एसपी चारू निगम ने बताया कि परिजनों ने शिक्षक पर छात्र की पिटाई करने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। सोमवार को आरोपी शिक्षक कॉलेज में नहीं मिला है। दर्ज रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।