फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आंधी से एडीजी आवास की दीवार ढही, बुजुर्ग की मौत, घायलों का चल रहा है इलाज

Thu, 13 May 2021 06:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में आंधी से भरभराकर गिरी एडीजी के बंगले की दीवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में बुधवार देर शाम आई आंधी से सिविल लाइंस स्थित एडीजी आवास की एक दीवार ढह गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


सतरंगी मोहाल कलक्टरगंज निवासी कृपाशंकर तिवारी (80) भांजे अमित के घर पर रहते थे। अमित के मुताबिक बुधवार शाम को कृपाशंकर गंगा नहाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान तेज आंधी पानी आ गया। कृपाशंकर एडीजी आवास के पीछे दीवार की आड़ में खड़े हो गए।

इनके साथ ऑटो चालक विनोद कश्यप और घाट के पास रहने वाले राजू भी खड़े थे। तभी अचानक दीवार उनके ऊपर ढह गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान कृपाशंकर की मौत हो गई। राजू और विनोद को चोटें आई हैं उनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


दीवार थी जर्जर
एडीजी आवास की दीवार जर्जर हो चुकी थी। जिसकी मरम्मत होना जरूरी था। लेकिन जिम्मेदारों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि घायलों को हर संभव मदद की जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि मृतक के परिजनों को भी मदद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें