सड़कों पर भरा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
बरसात शुरू होने के बाद सीसामऊ नाले का गेट खोलने में देर करने की वजह से वीआईपी रोड पर चार-पांच फीट तक पानी भर गया। जलभराव के बीच जल्दी निकलने की होड़ में दो कारें रास्ते पर खड़ी हो गईं। 15 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी साइलेंसर डूबने से बंद हो गए। सीसामऊ नाला बैकफ्लो होने से ग्वालटोली और खलासी लाइन में नाले के आमने-सामने के घरों में सीवर का पानी भर गया।
सड़कों पर भरा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने भैरोघाट सीवेज पंपिंग स्टेशन पहुंचकर सीसामऊ नाले के टैपिंग प्वाइंट से गंगा की तरफ के गेट खुलवाए। इसके बावजूद वीआईपी रोड पर शाम 7:30 बजे तक जलभराव रहा। इसी तरह जूही खलवा पुल में भी पानी भरने पर नगर निगम ने इस पुल के अफीम कोठी की तरफ और जूही की तरफ स्थित गेट बंद कराए।
सड़कों पर भरा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
इन मोहल्लों में भी भरा पानी
विजयनगर, शास्त्रीनगर, सर्वोदयनगर मॉडल रोड, पांडुनगर, कौशलपुरी, कबाड़ी मार्केट, गोविंदनगर, साकेतनगर, निरालानगर, किदवईनगर, जरीबचौकी, गांधीनगर, प्रेमनगर, परेड, साइकिल मार्केट, पीपीएन मार्केट, आलम मार्केट, बासमंडी, डिप्टीपड़ाव, लक्ष्मीपुरवा, गौतम विहार कल्याणपुर, आवास-विकास कालोनी, अशोकनगर आदि।
बारिश अधिक होने के कारण जलभराव हुआ था। सभी जोन में क्यूआरटी (क्विक रिस्पान्स टीम) सक्रिय कर एक घंटे में पानी जलभराव खत्म कर दिया गया था। - एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम