सीएम के साथ पत्र को पुलिस कमिश्नर, डीसीपी पूर्वी और बेकनगंज थाना भी भेजा गया है। पत्र में दावा है कि गैंग के गुर्गे मोहम्मद उसामा, मोहम्मद तालिब अंसारी, अतीक खिचड़ी शहर में मौजूद हैं, जो गिरोह बनाकर फिर बवाल करने की फिराक में हैं।
मोहम्मद उसामा और तालिब अंसारी मुख्तार बाबा के रिश्तेदार हैं। आशंका है कि इलाके में दोबारा बवाल कर वसी, मुख्तार और हयात के खिलाफ चल रही कार्रवाई को रोकना चाहते हैं। ये सब सबलू और अतीक खिचड़ी के देख रेख में हो रहा है। जानकारी के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एलआईयू तक इनका पता नहीं लगा सकी
जबसे डी टू गैंग के गुर्गों का नाम नई सड़क बवाल में आया है, तबसे सभी फरार हैं। एलआईयू भी उनका पता नहीं लगा सकी है। एसआईटी सबकी खोजबीन में जुटी है।
शिकायती पत्र के आधार इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ एलआईयू व खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है। बवाल में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। - आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर