फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence Updates: हयात पर एनएसए की तैयारी, फाइल बनकर तैयार, सिर्फ डीएम की मुहर बाकी

Wed, 20 Jul 2022 01:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर उपद्रव के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी पर शिकंजा और कस गया है। पुलिस कमिश्नर ने उस पर एनएसए की कार्रवाई की संतुति की है, जिसकी फाइल बनकर तैयार है। 
विज्ञापन
हिंसा का आरोपी हयात जफर हाशमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नई सड़क बवाल के मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी पर पुलिस एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की तैयारी में है। इसकी फाइल तैयार हो गई है। मंगलवार देर शाम फाइल पर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा  ने मुहर लगाकर एनएसए की संस्तुति कर दी। अब एक दो दिन के भीतर डीएम की मुहर लगेगी, जिसके बाद जफर हाशमी पर एनएसए लगेगा। 

विज्ञापन

नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन का अध्यक्ष हयात जफर हाशमी बवाल का मुख्य साजिशकर्ता है। साजिश में बिल्डर हाजी वसी, मुख्तार बाबा समेत पांच-छह और आरोपी शामिल थे। 

बवाल में अब तक पुलिस 60 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इस बीच हयात जफर हाशमी की जमानत अर्जी कोर्ट खारिज कर चुका है। लिहाजा एसआईटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी एनएसए की फाइल तैयार कर ली। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि हयात पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। हयात के अलावा बिल्डर हाजी वसी, मुख्तार बाबा समेत तीन और आरोपियों पर भी एनएसए लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

बदल सकती है आरोपियों की जेल 
जेल भेजे गए उपद्रवी किसी तरह की साजिश न रच सके इसलिए उपद्रवियों को कानपुर से अलग-अलग जेल भेजा जाएगा। हयात समेत आठ उपद्रवी पहले से ही चित्रकूट जेल में हैं। हाजी वसी, मुख्तार बाबा समेत अन्य कई आरोपी एक साथ कानपुर कारागार में बंद हैं। पूर्व जेल अधीक्षक इनकी जेल बदलने के लिए शासन को पत्र भेज चुके हैं। कभी भी इनको अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने आदेश आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें